हमने तरक्की की है किस कीमत पर हमारी बला से
ऊंची ऊंची इमारतें पाश इलाकों में जहां पांच दस करोड़
लोग रहते हैं एयर कंडीशंड घर हैं गाडी भी एयर कंडीशंड
बाजार भी कंडीशंड हो गये हमारी क्या खता हम भी
कंडीशंड हो गये फिर चाहे गरीबी बढ़ती है तो बढ़े
नब्बे करोड़ के मकान बरसात में टपकते रहें हमारी बला से
कारपोरेट सैक्टर फ़ल फूल रहा है अभी और भी फूलेगा
फिर चाहे बेरोज गारी बढ़ती है तो बढे सल्फास की गोली
किसान खा कर मरता है तो मरे हमारी बला से |
हमारा आई टी उद्योग आसमान की ऊंचाईयां छू रहा है
क्या दिखाई नहीं देता बदेश में बच्च घूमने जा रहे हैं
अच्छी खासी तनखा पा रहे हैं फिर चाहे बहुत से
लोग भूख से मरते हैं तो मरें, हमारी बला से |
हमारा अपना बिजनेश है कई माल हैं हमारे
पैसा करोड़ों से अरबों में हो गया हमारे पास
फोरन एक्सचेंज है फिर चाहे छोटी छोटी किरयाना की
दुकानें बन्द होती हैं तो हमारी बला से
बहुत आधुनिक हैं हम सभ्यता की सब सीमाएं
लांघ गए हैं हम हमारे शरीरों पर कपड़े
कम से कम तर हो रहे हैं फिर चाहे कोई बिना कपड़े
नंगा घूम रहा है तो हमारी बला से |
एटम बम्ब है हमारे पास मिसाइल है दूर मार की
अच्छी खासी फौज है हमारे पास फिर चाहे
सामाजिक असुरक्षा बढ़ती है तो हमारी बला से |
पांच सितारा अस्पताल हैं महान भारत देश में
मैड़ीकल टूरिज्म फल फूल रहा है फिर चाहे
लोग बिना ईलाज के मरते हैं तो मरें प्लेग फैलता है
तो फैले एड़ज दनदनाता है तो दनदनाए वेश्यावर्ति बढ़ती है
तो बढ़े हमारी बला से |
आर्थिक स्तर पर गोवा के बाद है हरियाणा "सेज"
बिछाई जा रही हैं तेजी से फिर चाहे लिंग अनुपात में
सबसे नीचे है तो क्या? हमारी बला से |
कुछ हथियार और हों कुछ पैसा और हो
गोरक्षा हमारा धर्म है फिर चाहे दलितों के घर
जलाए जाते हैं तो क्या! मनुष्य मरते हैं
तो मरते रहें हमारी बला से |
हम २०२० तक दुनिया की "महाशकित बन सकते हैं
विकास की कीमत तो अदा करनी ही पड़ेगी
आइड़ियोलोजी का जमाना गया क्वालिटी जीवन का
जमाना आया है हमने तरक्की की है
किस कीमत पर हमारी बला से |
"रणबीर"