भारत ज्ञान-विज्ञान समिति, हरियाणा
आदरणीय साथी,
नमस्कार!
भारत ज्ञान-विज्ञान समिति की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक दिनांक 2 मार्च 2014 को डाॅ0 महाबीर नरवाल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में प्रमोद गौरी, डाॅ0 आर. एस. दहिया, सोहनदास डाॅ0 संतोष मुद्गिल, राजपाल दहिया, राजेंन्द्र कुमार, सुशील मेहरा, सतीश चैहान कृष्ण वत्स, राम मेहर, सीता राम, अविनाश सैनी, मनीषा व कमला ने हिस्सेदारी की। किये गये कार्यों की रिपोर्ट प्रमोद गौरी ने की।
रिपोर्ट के मुख्य बिन्दु इस प्रकार हैं -
ऽ बी.जी.वी.एस. की आमसभा 15 दिसंबर 2013 को रोहतक के किडिज़ कालेज में आयोजित की गई। आमसभा में कुल 80 सदस्यों ने हिस्सेदारी की। इस अवसर पर ‘‘शिक्षा की गुणवत्ता का प्रश्न’’ विषय पर सेमिनार किया गया। विषय वक्ता के तौर पर रूम-टू-रीड़ संस्था, दिल्ली से श्री मनोज कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने शिक्षा के विभिन्न पक्षों को खोलते हुए शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति पर अपनी बात रखी। इसके उपरान्त सचिव द्वारा सांगठनिक तथा कार्य रिपोर्ट पेश की गई। सभी प्रतिभागियों ने समूह चर्चा के उपरान्त विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किये और रिपोर्ट पारित की गई। आमसभा मंे बी.जी.वी.एस. की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई।
ऽ 24 फरवरी 2014 को शिक्षा कोर ग्रुप की बैठक की गई। इसमें 14 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में शिक्षक संदर्शिका के लिए डाॅ0 अपूर्वानन्द द्वारा लिखित आलेख पढ़ा गया। अब शिक्षक संदर्शिका का प्रारुप लगभग तैयार है। इसको छापकर अगामी 13 अपै्रल को शिक्षा पर सेमनिार करते हुए इसका विमोचन किया जाना है। सेमिनार में विषय वक्ता के तौर वक्तव्य रखने के लिए अपूर्वानन्द जी को शामिल करने की योजना है।
ऽ बैठक में नये विषयों पर पर्चे लेखन में बाल जिज्ञासा और स्कूल-मुकेश यादव, शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर लेख-शीशपाल, शिक्षा की गुणवत्ता वक्तव्य का सयोजन-सुशील मेहरा, शिक्षण क्या और कैसे-सतीश चैहान, बाल मनौविज्ञान-निशा, अध्यापक के सामाजिक सरोकार-मनीषा, शिक्षक की भूमिका-अनीता ग्रेवाल तथा मुल्यांकन पर रमेश जाखड़ को जिम्मेदारी दी गई।
ऽ बी.जी.वी.एस. को 12ए के तहत इन्कमटैक्स कार्यलय में पंजीकरण करवाया गया है। इसके उपरान्त 80जी के लिए प्रयास किया जायेगा।
ऽ राष्ट्रीय शिक्षा असम्बली रांची (झारखण्ड) में हिस्सेदारी के लिये 25 सदस्यों के नाम तय किये गये हैं।
ऽ शिक्षा विभाग द्वारा पुस्तक मेलो से खरीदी गयी पुस्तकों की बकाया राशि को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें अधिकतम राशि जूटा ली गई है।
ऽ हथवाला में जीवनशाला का संचालन निरंतरता में है। इसमें कुल 50 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जीवनशाला के कार्य में वर्तमान में भी आर्थिक तंगी बनी हुई है और शैक्षणिक विकास में भी कमजोरी आई है।
ऽ विश्व पुस्तक मेले में बी.जी.वी.एस व हरियाणा विज्ञान मंच के द्वारा संयुक्त रूप से पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें लगभग 25000 हजार रुपयों की पुस्तकों की सेल हुई जबकि खर्च इससे लगभग दुगने का है। भविष्य में इसको और अधिक व्यवस्थ्ति ढ़ग से किये जाने की आवश्यकता है।
ऽ बैठक में विभिन्न संस्थाओं व सदस्यों पर बी.जी.वी.एस. की बकाया लेनदारियों की सूची को रखा गया।
ऽ सर्च-राज्य संसाधन केन्द्र द्वारा विभिन्न जिलों की जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थाओं में दिये गये प्रशिक्षण की रिपोर्ट को साझा किया गया तथा भविष्य में इसके सांगठनिक कन्सोलिडेशन पर चर्चा की गई।
ऽ बैठक में लिये गये निर्णय -
ऽ 13 अपै्रल 2014 को शिक्षा, शिक्षक-विमर्श सम्मेलन में शिक्षक संदशिका का विमोचन करना। इसमें शिक्षा के क्षेत्र जुड़े लगभग 400 लोगों को शामिल करना।
ऽ राष्ट्रीय शिक्षा असम्बली रांची में हरियाणा से 25 लोगों को शामिल करना।
ऽ 18-19 मार्च 2014 को जीवनशाला पर सचिवमण्डल तथा जिला इकाई नेतृत्वकारी सदस्यों की बैठक करना। बैठक के लिए समालखा टीम द्वारा संक्षिप्त नोट तैयार करना।
ऽ शिक्षा कोर ग्रुप सदस्यों की अनुभव लेखन पर कार्यशाला आयोजित करना।
ऽ विभिन्न 100 स्कूलों में पुसतक प्रदर्शनियां लगाते हुए पुस्तक प्रसार के काम को आगे बढ़ाना।
ऽ बी.जी.वी.एस. के आमसभा सदस्यों की सदस्यता फीस जूटाना। इसके लिए डाॅ0 संतोष मुद्गिल, सुशील व सीताराम को जिम्मेदारी दी गई।
ऽ पुस्तक संस्कृति के विकास पर पुस्तक प्रसार के कार्य में शामिल सदस्यों की ओरियनटेशन कार्यशाला आयोजित करना।
ऽ राज्य कार्यकारिणी कांे सक्रिय करना।
ऽ बैठक में शामिल सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रस्तुत रिपोर्ट एवं भविष्य के कार्यों पर अपने सवालों-सुझावों एवं टिप्पणियों द्वारा सक्रिय भागीदारी की। अध्यक्षीय टिप्पणी के साथ बैठक समपन हुई।
नोट - 13 अप्रैल को शिक्षक संदर्शिका के विमोचन तथा सेमिनार के आयोजन हेतु विस्तृत चर्चा करने के उद्देश्य से राज्य कार्यकारिणी, शिक्षक कोर ग्रुप तथा सहयोगी व्यक्तियों की बैठक दिनांक 27 मार्च 2014 को शाम 3ः00 बजे ‘‘सर्च’’ कार्यालय में होनी तय की गई है। अतः आपसे अनुरोध है कि आप समय पर पहुंचकर बैठक में हिस्सेदारी करने का कष्ट करें।
(प्रमोद गौरी)
सचिव

No comments:
Post a Comment